Advertisement

411 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

बागेश्वर(आरएनएस)। कपकोट पुलिस ने 411 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। जिस स्कूटी में चरस रखी थी पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है। बागेश्वर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार की शाम कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान सौंग-मुनार रोड स्थित खाइबगड़ पुल के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी करने पर 48 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र फते सिंह निवासी ग्राम कर्मी की स्कूटी नंबर यूके-04-एस-6515 पर 411 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी को वाहन समेत थाने में लाई। थाने में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।