देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कैंपस महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने स्टार्ट अप- 2024 प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रदेश का नोडल केंद्र बनाया है। इसरो की ओर से महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डा। आशीष बगवाड़ी को इसका नोडल बनाया गया है। इस नोडल केंद्र में अप्रैल व मई में इसरो के स्टार्टअप का ऑनलाइन प्रसारण भी होगा। तकनीकी विवि के कुलपति डा। ओंकार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आकर्षित एवं जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके तहत आयेाजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत प्रौद्योगिकी जैसे – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, अप्लाइड साइंस, रेडियो फिजिक्स, ऑप्टिकल और आप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अन्य संबंधित विषयों की स्नातकोत्तर और अंतिम वर्ष के स्नातक इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण के लिए प्रतिभा करने के लिए पात्र होंगे।



