पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट ने स्व. हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 156 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्व.हरबंस कपूर के योगदान को याद किया। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि आज हरबंस कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों का उनके प्रति लगाव सम्मान कम नहीं हुआ है। उनकी कार्यशैली लोगों के दिलों में अभी भी जिंदा है। नौजवान पीढ़ी को उनसे सीखने और आगे बढ़ना चाहिए। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि अपनी सादगी के कारण ही हरबंस कपूर लगातार 8 बार चुनाव जीते। भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंचाने में हरबंस कपूर का योगदान हमेशा याद रखा जाता रहेगा। ओसनिक मेरीटाइम के छात्रों ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, घनश्याम अग्रवाल, अमित कपूर, अतुल कपूर, पूर्णिमा कपूर, संदीप कपूर, विनोद रावत, सुमित पांडे, रमेश काला, संतोष कोठियाल, अतुल बिष्ट, सूरज सिंह बिष्ट, अभिषेक शर्मा, शुभ विश्नोई आदि मौजूद रहे।
प्रेमनगर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
प्रेमनगर भाजपा द्वारा कैंट के पूर्व विधायक स्व. हरबंस कपूर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरुप प्रेम नगर उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने स्व. हरबंस कपूर द्वारा समाज को दिए योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा नेता अमित कपूर, विधायक प्रतिनिधि विक्की खन्ना, हरीश कोहली, भूषण भाटिया, फकीरचंद, रवि भाटिया, टोनी भाटिया, धीरज भाटिया, हिमांशु गोगिया, अर्जुन कोहली, कैप्टन भूपाल चंद, अनिल वर्मा, हैप्पी शर्मा, रमेश काला, विनोद कुमार, राजेश भोला आदि मौजूद रहे।