Advertisement

चकराता में कार खाई में गिरी, दो घायल, एक की हालत गंभीर

विकासनगर। चकराता में डिग्री कॉलेज रोड पर मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुरोड़ी में डिग्री कॉलेज रोड पर सफेद रंग की आई-20 कार (डीएल 12 सीजे 3818) के खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार सवार दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय चकराता पहुंचाया। घायलों की पहचान मानस मोहन पुत्र धीरेंद्र निवासी वार्ड नंबर 12, समस्तीपुर, बिहार और रवि प्रताप सिंह पुत्र राधे मोहन निवासी ग्राम मैनपुर नंबर-1, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।मानस मोहन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रवि प्रताप सिंह को सामान्य चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मानस मोहन को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए भेजा जा रहा है।पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, अपर उपनिरीक्षक विनय भट्ट, कांस्टेबल सुधीर कुमार और संतोष भंडारी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *