Advertisement

दलित महिलाओं से अभद्रता के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। रोशनाबाद में दलित महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और पुलिस को शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व रोशनाबाद में कुछ युवकों ने दलित महिलाओं के साथ अभद्रता की थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस को मामले की सूचना देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथ पाल रवि ने कहा कि घटना को लेकर समाज में रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलितों और महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर सवाल उठाए। महेश प्रताप सिंह राणा और राजबीर सिंह चौहान ने अंकिता भंडारी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को न्याय और सुरक्षा देने में विफल रही है।इस दौरान मोहन राणा, तेलूराम प्रधान, अजय मुखिया, अशोक धींगान, आस मोहम्मद, ममता सिंह, दाताराम चौहान, सतपाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुशील चौहान, पूरण चंद्र, राहुल शर्मा, दीवान चंद, प्रियव्रत, राजबीर सिंह, अक्षय नागपाल, मार्कण्डेय सिंह और दिनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *