पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

नशे में धुत दिल्ली की महिला पर्यटकों का हंगामा

ऋषिकेश। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के नुन्नावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में दिल्ली की महिला पर्यटकों ने हंगामा किया। समझाने पर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि दिल्ली की महिलाएं नशे में थी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आयी है। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर नुन्नावाला स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहीं दिल्ली की महिलाएं किसी बात पर एक स्थानीय महिला से उलझ गईं। आरोप है नशे में धुत दिल्ली की पर्यटक महिलाएं गाली गलौज और हाथापाई पर उतारू हो गई। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं भी वहां पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। वे स्थानीय महिलाओं से ही भिड़ गई। मौके पर लात घुंसे चलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों की महिलाओं को कोतवाली ले आयी। कोतवाली निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दिल्ली की महिलाओं द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर जांच में जुटी है।