Advertisement

अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में की अपील, अब पड़े जान के लाले

ऊना। अवैध खनन के खिलाफ हाइकोर्ट में अपील करने पर पिस्तौल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ज़िला ऊना के गाँव नगड़ा के एक निवासी ने अवैध खनन को लेकर उच्च न्यायलाय में अपील की हुई है। जिसमें जिला में अप्राकृतिक रूप से खनन को लेकर प्रशासन के अधिकारियों सहित खनन माफिया को आरोपित बनाया है।
मामला अभी अदालत में चल रहा है लेकिन उससे पहले ही कथित रूप से खनन माफिया ने याचिकाकर्ता को पिस्टल से धमकाया और केस वापस लेने को कहा।
घटना 27 मई की है देर शाम 4 लोग एक गाड़ी में सवार को कर आए और उन्होंने आवाज लगाकार अपने रेत के डंप के पास बुलाया और तीन लोग गाड़ी से उतरे जबकि एक गाड़ी में ही बेठा रहा । उन्होंने पिस्टल तान कर कहा की खनन माफिया के हाथ बड़े लम्बे है तू इस मामले से बाहर चला जा वरना अंजाम भयानक होगा।
इसके बाद वो लोग गाड़ी लेकर वहां से चले गए। इस पूरे मामले की सूचना मेहतपुर चौकी में दी गई पुलिस ने मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने इस मामले की पुष्टि की है।