रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही किच्छा निवासी एक युवती से सिडकुल ढाल पर बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। विकास कॉलोनी किच्छा निवासी एक युवती ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ग्राम सागड़ बहेड़ी बरेली निवासी एक युवक को दो साल से जानती है। वह कई बार फोन कर शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा था। इनकार करने पर तेजाब डालने की धमकी देता था। शनिवार शाम करीब सात बजे वह फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही थी। इसी बीच सिडकुल ढाल के पास उसने उसका रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे पकड़कर पंतनगर पुलिस को सौंप दिया।
फैक्ट्री से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़














