देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व महासचिव राकेश नेगी को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नेगी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता है। वह पूर्व में डीएवी के महासचिव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जिला योजना समिति के सदस्य समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा एवं पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई है। नेगी को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
राकेश नेगी पछुवादून कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त





