पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

भाजपा के रोड शो से जाम में फंसे स्कूली बच्चे और एंबुलेंस

हरिद्वार। आर्यनगर से लेकर ऋषिकुल मैदान तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो को पहुंचने में एक घंटे का समय लगा। इसके कारण स्कूल के बच्चों के वाहन और एंबुलेंस तक जाम में फंसे रहे। इसके चलते नन्हे-मुन्हे स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान आर्य नगर चौक, चंद्रचार्य चौक पर स्कूली वाहन जाम में फंसे दिखे। जबकि खन्ना नगर के बाहर जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में तेज आवाज में डीजे बज रहे थे। ऐसे में जाम में फंसी एंबुलेंस की आवाज भी डीजे की आवाज में दबी रही। काफी देर बाद एंबुलेंस को रास्ता मिल सका।