Advertisement

भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर हमला

देहरादून। भर्ती घटाले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि लगातार भर्ती घोटालों से युवाओं का विश्वास खत्म हो गया है। सरकार कार्यवाई के नाम पर दिखावा कर रही है। हाकम सिंह के हाकिम अब भी गैंग चला रहे हैं। इस मौके पर गणेश गोदियाल, जसविंदर गोगी, गरिमा देसोनी, मथुरा दत्त जोशी, राजकुमार जायसवाल, धीरेंद्र प्रताप प्रमुख रूप से शामिल हुए।