पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध कांग्रेस का प्रदर्शन

विकासनगर। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर जल्द अंकुश न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और जूलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के राज में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है।¡ भाजपा विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाना और सरकार के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की पोल खुल गई है। भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ दोगली नीति किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।