पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

रक्षाबंधन पर सेलाकुई से लेकर हरबर्टपुर तक जाम से लोग हुए परेशान

विकासनगर। रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को घर जाने की जल्दबाजी में हरबर्टपुर में एनएच पर भारी जाम देखने को मिला। त्योहार के चलते पछुवादून के विभिन्न शहर, कस्बों से लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए, लेकिन इस उमड़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। करीब एक किमी लंबे जाम में यात्रियों, राहगीरों से लेकर स्थानीय लोग और व्यापारी भी परेशान हुए। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लोग दूर-दूर से अपने रिश्तेदारों के यहां आ रहे थे। बहनें भाइयों के घर और भाई बहनों के घर जाने के लिए सड़कों पर निकले थे। जिससे शहर में जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस ने एनएच किनारे बेतरतीब खड़े वाहनो को हटाने के साथ ही दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को भी हटाया, बावजूद इसके जाम की समस्या बनी रही और लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारी देवेंद चावला, ऋषभ अग्रवाल नगर पालिका सभासद मोहन सिंह राठौर, विनोद कश्यप ने बताया कि हरबर्टपुर बाजार में जाम की समस्या बहुत विकट है। प्रशासन भी इस समस्या को हल करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन त्योहार के दिन अतिरिक्त भीड़ के कारण परिस्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया व खुले वाहनों में सवार लोगों को हुई। ऐसे ही हालात सहसपुर में भी देखने को मिले। यहां एसजीआरआर इंटर कॉलेज के सामने से हाईवे पर दोनों ओर जाम लगा था। लोगों को यहां भी जाम से निकलने में आधे घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगा। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तक भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली.
सेलाकुई में रेंग-रेंग कर चले वाहन: सेलाकुई। रक्षाबंधन के पर्व पर वाहनों की भारी आवाजाही के चलते सेलाकुई में जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों चैतन्य अनिल गौड़, विजयपाल सिंह और नगर पालिका सभासद अनिल नौटियाल ने बताया कि सेलाकुई बाजार में जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन त्योहार के दिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण स्थिति काफी बिगड़ गई। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया और खुले वाहनों में सफर करने वाले लोगों को हुई।
सेलाकुई के साथ ही सहसपुर में भी रक्षाबंधन पर यातायात प्रभावित रहा। एसजीआरआर इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां जाम से निकलने में लोगों को आधे घंटे से अधिक समय लगा। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुई जाम की समस्या दोपहर तक बनी रही। त्योहार पर बढ़ी भीड़ के चलते लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *