Advertisement

महिलाओं को मशरुम पालन का प्रशिक्षण दिया

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 55वीं वाहिनी एसएसबी में आरसेटी की ओर से महिलाओं को मशरुम पालन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर बोलते हुए कार्यवाहक कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि आरसेटी, पर्वतीय आजीविका संवर्धन ग्राम्य विकास विभाग ने महिलाओं को मशरुम उत्पादन के लिए जानकारी दी, जो सराहनीय है। इस दौरान आरसेटी के हरीश चंद्र पुनेठा व उपासक के वित्त समन्वयक महेश पाण्डेय ने संदीक्षा परिवार की महिलाओं का आभार जताया। इस मौके पर उपकमांडेट माधव चंद्र घोष, समीर राणा, चंद्रशेखर भट्ट, कमलेश बिष्ट सहित मौजूद रहे।