विकासनगर। पछुवादून गढ़वाल सभा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष सीबीआई जांच पूरी होने तक सिक्किम के राज्यपाल को पद से हटाने की मांग की है। बुधवार को सभा ने राष्ट्रपति के नाम तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट रोशन नेगी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में वनंतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाए जाने से महत्वपूर्ण डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट होने की आशंका जताई गई। सभा ने कहा कि अंकिता के माता-पिता लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को निष्पक्ष जांच के माध्यम से सामने लाया जाना चाहिए।सभा के सचिव लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड पूरे उत्तराखंड की भावनाओं से जुड़ा मामला है। कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब जांच के जरिए सामने आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक संबंधित व्यक्ति को राज्यपाल पद से हटाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष सुभाष ममगाईं, प्रचार सचिव अजय जुयाल, सुमन ममगाईं, उप सचिव अनूप रावत, जीवन सिंह सजवाण, एडवोकेट राजेश नौटियाल, मयंक सेमवाल, नरेश पैन्यूली, सुरेशानंद बेलवाल, सानू कुकरेती और नरेश चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पछुवादून गढ़वाल सभा ने राज्यपाल को पद से हटाने की मांग









Leave a Reply