Advertisement

कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण एक नवंबर से होंगे ऑनलाइन

विकासनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 के संस्थागत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पंजीकरण एक नवंबर से ऑनलाइन होगा। इसके लिए पोर्टल 16 नवंबर की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा में पंजीकरण पूरा कराने को कहा गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों को कक्षा नौ और 11 के पंजीकृत विद्यार्थियों की नामावली और कोष पत्र मूल रूप में 19 नवंबर तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने होंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को ये अभिलेख 25 नवंबर तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचाने होंगे, जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर तक परिषद कार्यालय में अभिलेख जमा कराने होंगे। परिषद ने पंजीकरण प्रक्रिया के लिए यूजर मैनुअल भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *