Advertisement

माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई हो

देहरादून(आरएनएस)।  जमीयत उलमा ए हिंद के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद ने सीएम, डीजीपी को ज्ञापन भेजकर कहा कि उत्तरकाशी, चमोली जिलों में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। माहौल खराब करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। उधर, उत्तराखंड सर्वोदय मण्डल के इस्लाम हुसैन ने डीजीपी को ज्ञापन भेजकर उत्तरकाशी में होने जा रही रैली को रोके जाने की मांग की है। उन्होंने इससे माहौल खराब होने की आशंका जताई है।
27 को दिल्ली में होगी महारैली
मुस्लिम सेवा संगठन की 26 अक्टूबर को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाली होने वाली रैली को अनुमति नहीं मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने बताया कि मुस्लिम सेवा संगठन ने 27 अक्टूबर को मुस्लिम युवा मंच हापुड़ की रैली के साथ अपनी रैली साझा करने का ऐलान किया है। बताया कि 27 को सुबह पांच बजे से दिल्ली कूच करेंगे।