Advertisement

अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग लडक़ी का अपहरण के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त नाबालिग ने पुलिस को दिये बयानों में दुष्कर्म की बात कही है। उधर पीडि़त ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि एक अक्तूबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण हो गया। आरोप लगाया कि अंकुश निवासी भागूवाला थाना मंडावली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी खडख़ड़ी बहलाफुसलाकर उसे ले गया है। मामला दर्ज होने के बाद विवेचना महिला दरोगा लक्ष्मी मनौला को दी गई। पुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। बीते रविवार को लोकेशन गाजियाबाद आ रही थी, टीम आरोपित की तलाश में गाजियाबाद पहुंची और लोकेशन के आधार पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। हरिद्वार लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया वह किशोरी को अपने साथ अलग-अलग शहरों में लेकर रह रहा था। नाबालिग ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी अंकुश को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।